फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Religious sites older than 100 years will be renovated, the government has sent proposals for 35 of them.

Sultanpur News: संवरेंगे 100 साल से अधिक पुराने धार्मिक स्थल, 35 के लिए शासन भेजा प्रस्ताव

Wed, 01 Oct 2025 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Religious sites older than 100 years will be renovated, the government has sent proposals for 35 of them.
विजेथुआ धाम का हत्याहरण कुंड। - फोटो : विजेथुआ धाम का हत्याहरण कुंड।
सुल्तानपुर। पुराने व ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर शासन की नजर घूमी है। निर्देश पर 100 साल से अधिक पुराने 35 धार्मिक स्थलों का प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने पर प्रस्तावित स्थल भव्य बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के ठहराव समेत अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग ने 16 सितंबर में डीएम को पत्र भेजते हुए धार्मिक महत्व के 100 वर्ष से अधिक पुराने स्थलों में शामिल मंदिरों, मठों, कुंड व धर्मशाला, तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसमें सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों के नाम की भूमि का प्रस्ताव प्रमुख रूप से देने के निर्देश दिए गए थे। धर्मार्थ कार्य निदेशालय की ओर से ऐसे प्रमुख जगहों पर भजन संध्या, सत्संग स्थल का निर्माण कराते हुए मंदिरों व मठों का जीर्णोद्धार कराने को कहा गया है। इस पर डीएम कुमार हर्ष ने प्रभारी पर्यटन अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार को विधायकों से भी प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए करीब 35 प्रस्ताव दिए हैंं। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की ओर से परिवहन निगम परिसर के हनुमान मंदिर का भी एक प्रस्ताव शामिल है। विधायक विनोद सिंह की ओर से सीताकुंड का दिया गया प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो गया है। प्रभारी पर्यटन व जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि विधायकों के प्रस्ताव को डीएम कुमार हर्ष ने अपनी संस्तुति सहित धर्मार्थ कार्य विभाग को भेज दिया है। भेजे गए प्रस्ताव में विधायकों ने सभी को पुराना व अति महत्व का बताया है। स्वीकृति मिलने पर धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। इससे मंदिरों, मठों व कुंड की भव्यता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रस्ताव में शामिल प्रमुख स्थल
. विजेथुआ धाम का हत्याहरण कुंड।
. बेलवाई नाथ धाम के तालाब का सौंदर्यीकरण।
. पांडेयबाबा धाम।
. शिवमंदिर जयसिंहपुर का कुंड।
. असइत-बसइत धाम चंदौर।
. निरसहिया हनुमान मंदिर कुड़वार।
. गौरीशंकर धाम शाहपुर जंगल।
. तेरयें बाबा महादेव धाम।

कोट-
आस्था के प्रतीक स्थलों का भेजा प्रस्ताव
शासन के निर्देश पर लोगों की आस्था के प्रतीक धार्मिक स्थलों का चयन करके प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य कराए जाएंगे। इसमें श्रद्धालुओं के ठहराव समेत अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। - कुमार हर्ष, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed