फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ramrati in Seniors and Kudwar Inter College won the final in Sub Junior Kabaddi

Sultanpur News: सीनियर्स में रामरती और सब जूनियर कबड्डी में कुड़वार इंटर कॉलेज ने जीता फाइनल

Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ramrati in Seniors and Kudwar Inter College won the final in Sub Junior Kabaddi
सुल्तानपुर के एमजीएस इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
जनपदीय माध्यमिक कबड्डी छात्र प्रतियोगिता के दो वर्गों में लीग से लेकर फाइनल तक के मुकाबले हुए। 28 टीमों के बीच हुए मुकाबले में सीनियर वर्ग में रामरती इंटर कॉलेज की टीम ने फाइनल जीता। जबकि सब जूनियर में कुड़वार इंटर कॉलेज ने एमजीएस इंटर कॉलेज को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एमजीएस इंटर कॉलेज के कैंपस में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस रविशंकर ने किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने की।
सीनियर वर्ग में 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले सेमीफाइनल में धम्मौर इंटर कॉलेज ने भरखरे इंटर कॉलेज को 8-6 से और दूसरे सेमीफाइनल में रामरती इंटर कॉलेज ने देवालपुर सहिनवा इंटर कॉलेज को 11-7 से हराया। फाइनल में रामरती इंटर कॉलेज ने धम्मौर इंटर कॉलेज को 16-7 से एकतरफा हरा दिया। जिसमें रामरती इंटर कॉलेज से अभिषेक दुबे, शिवांश, अमित वर्मा और धम्मौर से सचिन, राजदीप और अजय बहादुर ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में 12 टीमें थीं। पहले सेमीफाइनल में एमजीएस ने भदैया ब्लॉक के बेसिक टीम को 11-6 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कुडवार इंटर कॉलेज ने गोसाईगंज इंटर कॉलेज को 15-7 से हराया। फाइनल में कुडवार इंटर कॉलेज ने एमजीएस को 7-5 के रोचक मुकाबले में मात दी। कुडवार से रवि, प्रवीण, ताहिर और एमजीएस से अरुण व प्रवीण ने बेहतर खेल दिखाया। विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। संचालक राकेश कुमार सिंह व रेफरी दिलीप सिंह राज कुमार सरोज, नूरैन आलम, कौशलेंद्र सिंह रहे। आयोजक दिलीप सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed