{"_id":"60ca3c578ebc3e34182a83e4","slug":"rain-put-brakes-on-four-lane-construction-sultanpur-news-lko58277060","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फोरलेन निर्माम पर ब्रेक लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने फोरलेन निर्माम पर ब्रेक लगाया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के दो प्रमुख मार्गों के फोरलेन का कार्य बारिश से थम गया है। इससे करीब 22 करोड़ के निर्माण कार्य के लटकने के आसार बढ़ गए हैं। पटरियों की खुदाई के चलते सड़क संकरी होने से शहर में आवाजाही की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
सांसद मेनका गांधी की पहल पर पिछले वित्तीय वर्ष में अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट तक मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद से ही निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। सांसद की बराबर कोशिश के बाद साल भर में भी सड़क के फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हो पाया।
करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क को चौड़ी कर फोरलेन बनाने के लिए अधिकांश जगहों पर दोनों मार्गों की दोनों पटरियों की खुदाई कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने पटरियों की खुदाई कराकर अधिकांश जगहों पर बड़ी गिट्टी डालकर कुटाई भी कर दी है। अभी कुछ जगहों पर पटरियों की खुदाई व गिट्टी डालने का कार्य शेष है। दोनों पटरियों की खुदाई करके गिट्टी डालने से सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन
वाहनों के दबाव से दोनों मार्गों पर आवागमन संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसकी वजह से दोनों मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रहती है। चालू निर्माण कार्य के बीच बारिश शुरू होने से एक बार फिर काम थम गया है। पटरियों में पानी भरने से कार्य नहीं हो पा रहा है। बारिश को देखते हुए कार्य लटकने के आसार बढ़ गए हैं।
दोनों मार्गों को फोरलेन बनाने के लिए कार्ययोजना के मुताबिक बिजली के पोल व तार की शिफ्टिंग का काम भी कराया जाना है। पीडब्ल्यूडी ने कार्य के लिए करीब आठ करोड़ रुपया विद्युत वितरण खंड को दिया है। धनराशि पाने के बाद भी विद्युत वितरण खंड अभी तक पोल व तार शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं कर सका है। विद्युत वितरण की कार्यदायी फर्म ने पोल तो गाड़ दिए हैं लेकिन अभी तक उस पर केबल खींच कर लाइन शिफ्ट नहीं की जा सकी है। इससे भी काम प्रभावित हो रहा है। बारिश में विद्युत का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि दोनों मार्गों के निर्माण कार्य की बराबर मॉनिटरिंग की जा रही है। दोनों मार्गों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी व विद्युत वितरण मंडल को कड़े निर्देश दिए गए हैं।