फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railways changed the structure of the old bridge, there was a block of three hours

Sultanpur News: रेलवे ने पुराने पुल का बदला ढांचा, तीन घंटे का रहा ब्लॉक

Sun, 25 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Railways changed the structure of the old bridge, there was a block of three hours
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर पानी निकासी के लिए बेदूपारा के पास बनाए गए पुराने पुल का ढांचा रेलवे ने शनिवार को बदल दिया। डाउन रेल ट्रैक पर बने पुल को बदलने के लिए तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। अप ट्रैक बहाल रहने से किसी ट्रेन का आवागमन बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुल्तानपुर-जफराबाद रेल ट्रैक के निर्माण के दौरान तमाम स्थानों पर अंडरपास व पानी निकासी के लिए पुल बनाए गए थे। समय के साथ ये पुल कमजोर होने लगे हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में मजदूरों व मशीनों को कार्य स्थल पर पहुंचाया गया। इसके बाद पुल का ढांचा बदलने का काम शुरू हुआ। पहले डाउन ट्रैक की पटरी को अलग किया गया। पुराने ढांचे के स्थान पर नया ढांचा (आरसीसी) लगा कर नया रेल ट्रैक बिछाया गया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) चतुर्भुज सिंह ने बताया कि शनिवार को बेदूपारा के समीप पुल का ढांचा बदलने का काम डाउन ट्रैक पर किया गया है। जल्द ही अप ट्रैक का ढांचा भी बदला जाएगा। सुल्तानपुर स्टेशन अधीक्षक वीएस मीना ने बताया कि कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed