{"_id":"6568d20698feedd261029197","slug":"rack-of-1302-metric-tons-of-dap-reached-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-6108-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 1302 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 1302 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पहुंची
Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रबी की बोआई के मौसम में जिले में डीएपी की 1302 मीट्रिक टन की रैक पहुंच गई है। रैक पहुंचने के बाद कृषि विभाग ने डीएपी की कमी को खारिज किया है। विभाग की ओर से निजी दुकानों के अलावा सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता का दावा किया गया है।
जिले में डीएपी की कमी को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से इफ्को की एक रैक मंगाई थी। विभाग की ओर से मंगाई गई डीएपी की 1302 मीट्रिक टन की एक रैक बृहस्पतिवार की देर शाम जिले में पहुंच गई। रैक पहुंचने के साथ ही कृषि विभाग ने रबी के मौसम में पर्याप्त डीएपी की उपलब्धता का दावा किया है।
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार से जरूरत के हिसाब से डीएपी को संबंधित केंद्रों को भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही निजी दुकानों पर 2518 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। इसके अलावा एनपीके उर्वरक भी मौजूद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाद की कमी की आशंका के मद्देनजर किसानों की ओर से एडवांस में खरीद कर रखी जा रही उर्वरक की वजह से कुछ डीएपी की कमी हुई है। शुक्रवार से केंद्रों पर पहुंचते ही डीएपी की सरकारी क्षेत्र में भी कमी दूर हो जाएगी। बताया कि इसी सप्ताह अभी तक करीब 2200 मीट्रिक टन डीएपी मिल चुकी है। उन्होंने किसानों से जरूरत के मुताबिक ही उर्वरक लेने की अपील की है।