फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Question raised on copy checking of AVV

एमएससी मैथ्स के पेपर में सभी स्टूडेंट्स फेल

Wed, 23 Sep 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। केएनआई के एमएससी मैथ्स पूर्वार्द्घ के 80 परीक्षार्थियों में महज 12 ही पास हुए हैं। यही नहीं तीसरे पेपर में कोई भी परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सका है। मामले की शिकायत परीक्षार्थियों ने कुलाधिपति से की है।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में अध्ययनरत अधिकतर स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं का इस बार रिजल्ट गड़बड़ हो गया है। कई महाविद्यालयों के एमएससी रसायन विज्ञान के पांचवें पेपर में 80 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल हुए हैं। सभी विषयों में मैथमेटिक्स को सबसे ज्यादा ठोस अंक अर्जित करने वाला विषय माना जाता है। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में एमएससी प्रथम वर्ष मैथ्स में अध्ययनरत 80 छात्र-छात्राओं में से कुल 12 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके हैं।
विज्ञापन


 यही नहीं एमएससी प्रथम वर्ष के टॉपर्स को मात्र 52 प्रतिशत अंक ही मिले हैं। थर्ड पेपर टोपोलॉजी में सारे विद्यार्थी फेल हो गए हैं। कमोबेश यही हाल एमएससी फाइनल मैथ्स का भी है। इसमें नामांकित 55 परीक्षार्थियों में 33 प्रतिशत ही उत्तीर्ण हो सके हैं। केवल एक विद्यार्थी ही प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है। एमएससी उत्तरार्द्घ रसायन विज्ञान फाइनल के पांचवें पेपर में भी 80 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं।  दूरस्थ इलाकों में स्थित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में भी इस बार छात्र-छात्राओं के रिजल्ट खराब हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर केएनआई के एमएससी मैथ्स के परीक्षार्थियों ने कुलपति से मुलाकात कर दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की थी। उस पर कार्रवाई न होते देख परीक्षार्थियों ने कुलाधिपति को पत्र लिखा है। कुछ परीक्षार्थियों ने आरटीआई के जरिए अपनी उत्तर पुस्तिका दिखाए जाने की मांग की है, जिससे वे मामले को न्यायालय में ले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed