फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Public Enterprises fail to suceed.

प्रगति को तरस गए सार्वजनिक उपक्रम

Tue, 03 May 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 03 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Public Enterprises fail to suceed.
अधूरा पड़ा पुल - फोटो : अमर उजाला

शासन की ओर से विकास कार्यों की कराई जा रही रैकिंग में आला अफसरों की मेहनत के बाद भी कुछ विभाग फिसड्डी रह गए। डी श्रेणी मिलने से शासन से अफसरों को फजीहत भी झेलनी पड़ी है। इसमें सार्वजनिक उपक्रम से भी जुड़े कई कार्य शामिल हैं। हालांकि कुछ विभागों ने अपनी प्रगति 75 फीसदी से ऊपर लाकर ए श्रेणी प्राप्त कर ली है। 

विज्ञापन



योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान शासन जिलों एवं मंडलों को कार्य के हिसाब से रैकिंग शुरू कर दी है। रैकिंग के पीछे शासन की मंशा अच्छा कार्य करने वाले विभागों को प्रोत्साहित करने एवं खराब प्रगति वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बताई जा रही है।
विज्ञापन


शासन स्तर से 109 योजनाओं की रैकिंग प्रणाली शुरू होते ही विभाग शुरुआत में जरूर कुछ सकते में आए बाद में वे अपने ढर्रे पर चलने लगे। शासन एवं आला अफसरों की कड़ाई के बाद भी कई विभागों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आ सका है। सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े व सरकार के प्रथम प्राथमिकता में शामिल कई कार्य अधिकारियों की लापरवाही से पिछड़े हैं। समग्र लोहिया गांवों के सड़क निर्माण में भी अधिकारियों की बड़ी किरकिरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक बीते वित्तीय वर्ष के कार्य पूरे नहीं होने से पीडब्ल्यूडी को डी श्रेणी मिली है। हालांकि कुछ कार्य में पीडब्ल्यूडी को एक श्रेणी भी मिली है। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में भी विद्युत वितरण खंड की खराब स्थिति पाई गई है। सरकार की प्रथम प्राथमिकता में शामिल कई कार्यों में डी श्रेणी मिलने से शासन में समीक्षा के दौरान अधिकारियों को फजीहत भी झेलनी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed