फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Procession in protest against CAA

सीएए के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Procession in protest against CAA
सुल्तानपुर। सीएए के विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा के भारत बंद के आह्वान का बुधवार को जिले में आंशिक असर रहा। शहर में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। दोनों संगठनों के नेतृत्व ने निषेधाज्ञा तोड़ते हुए शहर में जुलूस निकाला गया। बंद व जुलूस के मद्देनजर पूरा शहर छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। डीएम व एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह शहर में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद आह्वान का जिले में आंशिक असर रहा। दोनों संगठनों के आह्वान को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। शहर में चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शहर में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। छिटपुट दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद दोनों संगठनों के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने निषेधाज्ञा तोड़ते हुए शहर में जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से जुलूस पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय व एएसपी शिवराज के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस घेरे में जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। वहां कुछ प्रदर्शनकारी बैठकर नारेबाजी करने लगे लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की चेतावनी के बाद सभी तिकोनिया पार्क पहुंचे। पार्क में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सीएए को वापस लेने की मांग की। पार्क में करीब आधे घंटे प्रदर्शन के बाद प्रशासन व पुलिस ने भीड़ को इधर-उधर करते हुए वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल ने बताया कि संगठनों की ओर से कोई ज्ञापन नहीं दिया गया। इधर, दोनों संगठनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर सुबह शहर में डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने रूट मार्च किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रूट मार्च में एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एएसपी शिवराज समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोनों संगठनों के भारत बंद के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। प्रमुख कस्बों व चौराहों पर पुलिस तैनात रही। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद बेअसर रहा।

दोनों संगठनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर बुधवार को शहर में चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। पूरा शहर छावनी में तब्दील रहा। प्रदर्शनकारियों के तिकोनिया पार्क में पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस जवानों ने चारों तरफ से पार्क को घेरे रखा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन के पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। भीड़ को टुकड़ों में पार्क से निकालने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed