फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prakash Parv celebrated

हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

Mon, 14 Nov 2016 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 14 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv celebrated
शोभायात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का 547वां प्रकाशोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजा और लोगों ने लंगर छका। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान पंज प्यारे के करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। 

विज्ञापन


गुरुनानक देव के 547वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार को विविध कार्यक्रम हुए। पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सुबह नौ से दोपहर 11 बजे तक कीर्तन दरबार सजा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक श्री गुरुनानक विद्यालय के महाराजा रंजीत सिंह हाल में गुरु का लंगर हुआ। जिसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर कीर्तन पर निकाली गई शोभायात्रा में पंजप्यारे के करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से निकलकर शाहगंज चौराहा, चौक, ठठेरीबाजार, उदासीन गुरुद्वारा लखनऊ नाका से सब्जी मंडी होते हुए पंजाबी मार्केट पहुंची। यहां से डाकखाना चौराहा होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर पहुंच शोभायात्रा का समापन हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों पर निकली शोभायात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं व बच्चों ने भी हिस्सा लिया। गुरुद्वारे में शाम सात से रात साढ़े आठ बजे तक कीर्तन दरबार व लंगर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी में सरदार सतनाम सिंह सलूजा, बलजीत सिंह, दलजीत सिंह कलेर, करनवीर सिंह, गुरचरन सिंह बग्गा, सतपाल सिंह व स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed