{"_id":"64e25a11f69d0f9ab10de837","slug":"power-supply-remained-closed-due-to-fault-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-1851-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फाॅल्ट से तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फाॅल्ट से तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रही बंद
Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली समस्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। तार टूटकर गिरने, ट्रिपिंग, लो और हाई वोल्टेज की समस्या आए दिन बनी रहती है। रविवार सुबह पयागीपुर के पास 33 केवीए की लाइन में फाॅल्ट आने से तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इससे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग एक लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
पावर कार्पोरेशन आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम दावे करता है। जिले के उपकेंद्रों के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। जर्जर तार की जगह केबल लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद सप्लाई में सुधार नहीं है।
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे शहर के पयागीपुर के पास एचटी लाइन में फाॅल्ट आने से ट्रांसपोर्ट नगर, डाकखाना और केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मी दोपहर ढाई बजे फाॅल्ट दुरुस्त कर सके। पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से करीब एक लाख की आबादी को बिजली-पानी के साथ ही अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। इस संबंध में जब डाकखाना एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि कुल ढाई घंटे आपूर्ति बाधित थी। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो गई।