फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

Sultanpur News: 14 घंटे ठप रही 50 हजार आबादी की बिजली

Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के किंदीपुर व ढाखापुर उपकेंद्र बंद होने से मंगलवार को करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति 14 घंटे ठप रही।
विज्ञापन

पारेषण उपकेंद्र से आने वाली हाईटेेंशन लाइन में मंगलवार भोर में करीब चार बजे फॉल्ट आ गया। तार ब्रेक होने से क्षेत्र के किंदीपुर व ढाखापुर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र कर्मियों को दोपहर बाद फॉल्ट की जानकारी हो सकी। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। देर शाम छह बजे फॉल्ट को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। दोनों वितरण उपकेंद्र से जुड़ी 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति करीब 14 घंटे ठप रही। एसडीओ अमित दुबे ने बताया कि खराबी को दूर करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।

20 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे
गोसाईंगंज क्षेत्र के भटमई उपकेंद्र की टीम ने मंगलवार को सुदनापुर कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में बिजली चोरी के सात मामले पकड़े गए और संबंधित लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है। 20 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। कई बकाएदारों से बिल के एक लाख 25 हजार रुपये कराए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed