फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Potters will make utensils by kneading clay with machine.

Sultanpur News: मशीन से मिट्टी गूंथकर बर्तन बनाएंगे कुम्हार

Wed, 21 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Potters will make utensils by kneading clay with machine.
खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में लाभा​र्थियों को प्रमाण पत्र देते अफसर।
सुल्तानपुर। मशीन से मिट्टी गूंथकर कुम्हार बर्तन बनाएंगे। इसकी बिक्री करके आत्मनिर्भर बनेंगे। उनका रोजगार बढ़ाने के लिए मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग विभाग ने तीन पगमिल (मिट्टी गूंथने वाली) मशीन को वितरित किया। टूल किट वितरण के लिए पात्रों का चयन बीते वित्तीय वर्ष में किया गया था।
विज्ञापन

चयन के बाद सिविल लाइन स्थित कार्यालय में विभाग ने पॉपकार्न मेकिंग (मक्का भूनने वाली) मशीन, दोना पत्तल बनाने वाली आठ मशीनों को वितरित किया। प्रदेश के माटीकला बोर्ड के पूर्व सदस्य एपी प्रजापति व भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी ने पात्रों को टूल किट्स का वितरण किया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम सुरेश यादव ने बताया कि मधुमक्खी पालन की भी एक मशीन का वितरण किया गया। मशीनों को चचलाने की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। निशुल्क मशीन से लोगों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर अनिल पांडेय, आशुतोष मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed