Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Politicians should work for the establishment of Ramrajya.

Sultanpur News: रामराज्य की स्थापना के लिए काम करें राजनेता

Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Politicians should work for the establishment of Ramrajya.
कादीपुर। राजा राम ने प्रजा की भलाई और धर्म की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया। देश के राजनेताओं को रामराज्य की स्थापना के लिए काम करना चाहिए। यह बात बाबा बजरंगदास ने जूनियर हाई स्कूल मैदान में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

प्रवाचक ने बताया कि रावण को हराने के बाद जब राम अयोध्या लौटे तो उनके स्वागत के बाद गुरु वशिष्ठ ने अयोध्यावासियों की खुशी और देवताओं के समर्थन से उनका राज्याभिषेक किया। बाल व्यास संपूर्णानंद ने कहा कि राज्याभिषेक के बाद रघुनाथ ने संगी-साथियों को अपने पास बुलाया। कहा कि आप ने हमारी बड़ी सेवा की है। आप मुझे मेरे छोटे भाइयों, राज्य, संपत्ति व जानकी से भी अधिक प्रिय हो।
विज्ञापन

रामकथा के दौरान मौजूद सत्यनाथ मठ के पीठाधीश कपाली बाबा ने कहा कि राम कथा जीवन में मंगल लेकर आती है। भगवान राम और कृष्ण को जान लिया तो भारतीय संस्कृति को जान लेंगे। आयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed