{"_id":"618d60a2a589916f153e736e","slug":"political-sultanpur-news-lko6039982135","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा का जाना तय: आरके चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा का जाना तय: आरके चौधरी
बल्दीराय में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के पूर्व मंत्री आरके चौधरी।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा का जाना तय है। लोग महंगाई से परेशान हैं। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है। ये बातें बृहस्पतिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के पारा बाजार में आयोजित समाजवादी पार्टी की जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के झूठ बोलने की राजनीति को अब प्रदेश की जनता पूरी तरह समझ चुकी है। जनता आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा की सरकार झूठे वादों पर बनी थी, जिसे जनता ने महसूस कर लिया है। अब जनता इनकी झूठ का पर्दाफाश करने को तैयार है। जनता अब बीजेपी के झूठ और फरेब के झांसे में आने वाली नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इसौली विधायक अबरार अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में सिंचाई सुविधाएं, युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।