{"_id":"5dbb282b8ebc3e01451c37d1","slug":"political-sultanpur-news-lko4896955149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ के सांसदों के सच्चाई जानने से पाक बेनकाब: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोपीय संघ के सांसदों के सच्चाई जानने से पाक बेनकाब: मेनका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के समाप्ति के बाद आज से जम्मू व कश्मीर एवं लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गये। अब दोनों प्रदेशों में शांति-अमन, खुशहाली व तरक्की आएगी। वे बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।
उन्होंने दो दिन पूर्व आतंकियों की ओर से पांच मजदूरों की निर्मम हत्या पर कहा कि आतंकवादियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में स्थितियां सामान्य हैं। हमारी सेनाएं आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
यूरोपीय संघ के सांसदों के दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर की सच्चाई जान ली है। अब पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। केंद्र सरकार की नीतियों से विश्व मंच पर भारत को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को भाजपाइयों के साथ अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। एकता दौड़ को पंत स्टेडियम में सांसद मेनका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल की सियासी और कूटनीतिक क्षमता को जाता है।
उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व ने भारत के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई। एक राष्ट्रीय शिल्पकार के रूप में उन्होंने राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। हरी झंडी दिखाने के बाद भाजपाइयों व अधिकारियों के साथ आमलोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर पदयात्रा की और जागरूकता का संदेश दिया।
इस मौके पर काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, विधायक सूर्यभान सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, इंद्रदेव मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे। यूनिटी कार्यक्रम में एसपी हिमांशु कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।