फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police post will open in the name of Teerthraj Dhopap

Sultanpur News: तीर्थराज धोपाप के नाम से खुलेगी पुलिस चौकी

Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police post will open in the name of Teerthraj Dhopap
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल धोपाप धाम में जल्द ही पुलिस चौकी खुलेगी। तीर्थ स्थल धोपाप धाम के नाम से यह पुलिस चौकी टीले के नीचे व सीढ़ी के बगल एक निजी भूमि पर बनाई जाएगी। रविवार को धाम के निरीक्षण के दौरान एसपी सोमेन बर्मा ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन



रविवार को एसपी सोमेन बर्मा धोपाप धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में तीन थानों की सीमाएं हैं। इसके अलावा दियरा तथा धोपाप पुल बन जाने के कारण भी लोगों का आवागमन होने लगा है। धाम से लंभुआ, कादीपुर व मोतिगरपुर कोतवाली की दूरी भी काफी हैं। इसलिए यहां एक पुलिस चौकी खुलना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


धोपाप धाम स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और पुलिस कर्मियों को चौकसी एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। यदि कोई भी अराजकता करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन धोपाप धाम आने वाले हर रास्ते पर पुलिस को कड़ी नजर रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस चौकी खुल जाने से अपराधों पर अंकुश लगेगा और इस क्षेत्र की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी। इस मौके पर सीओ अब्दुस सलाम, कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, दिनेश सिंह व रमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed