फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police lift body of advocate after lathi charge

Sultanpur News: लाठीचार्ज कर जबरन अधिवक्ता का शव उठाकर ले गई पुलिस

Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police lift body of advocate after lathi charge
मृतक अ​धिवक्ता के घर पर रोते- बिलखते परिजन।
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। मरूई कृष्णदासपुर में अधिवक्ता महेंद्र कुमार मौर्य की हत्या की जानकारी होने पर रविवार देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तभी पुलिस और परिवारी जनों के बीच शव कब्जे में लेने की बात पर झड़प हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेने लगी तो परिवारीजन ने मृतक के बड़े बेटे के लखनऊ से आने तक रुकने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस ने जबरन शव उठाने की कोशिश की, जिस पर महेंद्र के घरवालों ने विरोध किया। बात बढ़ी तो पुलिसवाले अधिवक्ता के घरवालों से झड़प करने लगे। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और जबरदस्ती शव लेकर चली गई। लाठीचार्ज में अधिवक्ता के परिवार की पांच-छह महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से परिवारीजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। माहौल बिगड़ता देख सीओ कादीपुर विनय गौतम और एसडीएम कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी गांव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले दी थी जान से मारने की धमकी
सीताराम मौर्य ने बताया कि गांव के राजाराम पाल से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले राजाराम ने उनके भाई महेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने राजाराम और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पत्नी शकुंतला व परिवारीजन का रोकर हाल बेहाल
घर पर मृतक महेंद्र मौर्य की पत्नी शकुंतला रो-रोकर बेसुध हो रही थी। दो बेटे अजय मौर्या और प्रभात मां को ढांढस बंधाते-बंधाते खुद रोने लग रहे थे। बेटी रंजना और भावना का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
सपा के विधानसभा क्षेत्र सचिव थे महेंद्र
मृतक महेंद्र मौर्य समाजवादी पार्टी के कादीपुर विधान सभा क्षेत्र सचिव थे। विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने बताया कि वह लंबे समय से सपा में जुड़े थे। उन्होंने अपने गांव से वर्ष 2005 में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2020 में फिर से बीडीसी चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वह गांव की राजनीति में काफी सक्रिय रहते थे।

अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, जताया आक्रोश
कादीपुर (सुल्तानपुर)। मृतक महेंद्र कुमार मौर्य कादीपुर तहसील में ही अधिवक्ता थे। उनकी मौत के बाद पुलिस के लाठी चार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने दो दिन का कार्य बहिष्कार कर दिया।

बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय की अगुवाई में शोक सभा आयोजित हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ता तहसील परिसर में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे और सीओ व एसडीएम को एक मांगपत्र सौंपा और पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर जयशंकर तिवारी एडवोकेट, विजय शंकर पांडे एडवोकेट, विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, दयाराम पांडे एडवोकेट समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed