फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police investigation centers on the village dispute.

Sultanpur News: गांव के विवाद पर टिकी पुलिस की जांच

Fri, 02 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police investigation centers on the village dispute.
सुल्तानपुर। कादीपुर के कुम्ही डड़िया गांव में शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब गांव के पुराने विवादों के इर्द-गिर्द घूम रही है। तीन दिन में करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। शक के आधार पर नौ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना के समय उनकी मौजूदगी और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कुम्ही डड़िया निवासी शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विद्यालय के 17 स्टाफ समेत करीब 50 लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। अभी तक पुलिस को ऐसा ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे वारदात की कड़ी सीधे आरोपियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

विनीता सिंह के शव के पास मिले पदचिह्नों को पुलिस ने जांच के दायरे में लिया। तीन लोगों से पदचिह्नों का मिलान कराया गया, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। स्थानीय पुलिस अब मुकेश सिंह के गांव में पुराने भूमि विवाद और अन्य रंजिशों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार विद्यालय निर्माण के दौरान मुकेश सिंह का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। कुछ अन्य करीबी लोगों से भी उनका पहले तनाव रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इन सभी विवादों की वजह, पक्षकारों और मौजूदा स्थिति की जानकारी जुटा रही है। संदेह के आधार पर नौ लोगों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगा रही है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed