{"_id":"6740e3f65d8eab23a00fdc46","slug":"police-caught-the-accused-of-fraud-from-sultanpur-sultanpur-news-c-13-lko1028-963393-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ठगी करने वाले सुल्तानपुर के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ठगी करने वाले सुल्तानपुर के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी को पीड़िता ने शुक्रवार को सचिवालय के पास से पकड़ लिया। हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवती से एक लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सुलतानपुर हाजी पट्टी पूरे पहवान निवासी हिना फिरदौस मौजूदा वक्त ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके में रहती हैं। उनके मुताबिक कुछ वक्त पहले उनकी मुलाकात आलोक तिवारी से हुई थी। उसने मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का दावा किया था। हामी भरने पर आरोपी ने उनको 21 नवंबर को हजरतगंज में सचिवालय के पास मिलने बुलाया और एक लाख रुपये लेकर नियुक्ति पत्र थमा दिया। घर पहुंचकर उन्होंने जब नियुक्ति पत्र देखा तो फर्जी निकला।
हिना ने अपने एक साथी के लिए भी नौकरी की बात की थी। आलोक ने उसकी नौकरी के लिए 1.25 लाख रुपये मांगे थे। हिना ने शुक्रवार को आरोपी से संपर्क किया और साथी के रुपये देने की बात कही। उसने फिर से सचिवालय बुलाया। हिना वहां पहुंची और नियुक्ति पत्र फर्जी होने की बात कहते हुए एक लाख रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। हिना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी आलोक तिवारी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने घटना कबूली ली। आरोपी मूलरूप से सुलतानपुर के लंभुआ का रहने वाला है। उसके कब्जे से ठगी के एक लाख रुपये बरामद हुए हैं।