{"_id":"645a935f4d540826b6069a81","slug":"police-beat-sultanpur-news-c-13-1-225356-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दरोगा ने थाने में शिकायतकर्ता को लात-घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दरोगा ने थाने में शिकायतकर्ता को लात-घूंसों से पीटा
Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। थाने में शिकायत लेकर पहुंचे एक पीड़ित की दरोगा ने न केवल पिटाई की वरन उसके पास मौजूद दो मोबाइल और 46 हजार रुपये भी छीन लिए। यह आरोप कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शंकरपुर बेलासदा गांव निवासी दिव्य कुमार ने पुलिस महानिदेशक और एसपी को भेजे शिकायती पत्र में लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर बीते शनिवार को उसकी पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया गया था। पीआरबी से पहुंचे पुलिस कर्मी ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए थाने बुलाया था। पीड़ित दिव्य कुमार के पिता रामकुमार कनौजिया और विपक्षी दोपहर थाने पहुंचे थे। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद चलता कर दिया। शाम को दिव्य कुमार खुद शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा।
पीड़ित का आरोप है कि दरोगा बिना प्रार्थना पत्र लिए ही उसे भगाने लगा तो, उसने इसका विरोध किया। इससे नाराज दरोगा उसकी लात घूंसों से पिटाई कर उसके पास मौजूद दो मोबाइल व 46 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। देर रात दरोगा ने मोबाइल और बाइक की चाभी देकर उसे थाने से भगा दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर दोषी को दंडित कराया जाएगा।