{"_id":"60ca3bb68ebc3e2ee339a31a","slug":"police-arrested-the-miscreant-sultanpur-news-lko5827704170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। बस संचालक की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था
अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी जितेंद सिंह (45) प्राइवेट बस चलवाते थे। वह कादीपुर में आवास बनाकर रहते थे। सात जून की रात दस बजे जितेंद्र सिंह पौधनरामपुर से कादीपुर आवास पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित उडुरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उनको रोककर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने मृतक जितेंद्र सिंह के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर पौधनरामपुर गांव के पंकज व धीरज, राम प्यारे और रमेश वर्मा निवासी पिपरी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शूटर अभिलेख वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
तफ्तीश के दौरान गोरेलाल उर्फ भानू प्रताप यादव निवासी ग्राम अहीरी फिरोजपुर थाना अखंडनगर का नाम प्रकाश में आया था। हत्या के बाद से ही गोरेलाल फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे आरोपी को एसओजी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।