{"_id":"610c19d08ebc3e88e10838c4","slug":"pm-modi-talk-to-beneficiaries-in-pm-samvad-programme-sultanpur-news-lko5900389175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबिता जी नमस्कार! आपको सुविधाएं मिल रहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबिता जी नमस्कार! आपको सुविधाएं मिल रहीं हैं
विज्ञापन
13. कादीपुर में प्रधानमंत्री से प्रसारण के दौरान वार्ता करतीं बबिता यादव व मौजूद प्रभारी मंत्री अ?
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बबिता जी नमस्कार! ...क्या आपको सुविधाएं मिल रही हैं। फ्री में अन्न मिल रहा हैै? ....सर नमस्कार, सर मुझे फ्री में महीने में दो बार राशन मिल रहा है। मुझे सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। पीएम ने फिर पूछा आपको को किसी तरह की समस्या है।
बबिता ने जवाब दिया, सर मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरे बूढ़े ससुर को वृद्धावस्था पेंशन भी मिल रही है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत में आयोजित अन्न महोत्सव में पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक बबिता पत्नी राजेश से लाइव कार्यक्रम में सीधी बात की तो कार्डधारक गदगद हो गईं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के बातचीत का क्रम आगे भी जारी रहा। पीएम ने कहा, आपने आशीर्वाद दिया है तो मुझे और अच्छा लग रहा है। पीएम ने फिर कहा, बबिता जी आप घर भी चलाती हैं, पशुपालन भी करती हैं, खेती भी करती हैं। जी सर।
विज्ञापन
आप जैसे छोटे किसान, पशुपालकों को परेशानी न हो, सरकार हर स्तर पर मदद कर रही है। बीज हो, खाद हो या दूसरी जरूरतों के लिए आपको को दूसरों से महंगा ऋण लेने की जरूरत नहीं है। किसान क्रेडिट कार्ड सुलभ है। फसल के लिए हो या पशुधन के लिए हो आसानी से कर्ज ले सकते हैं। किसी की सहायता से ज्यादा महंगा कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। चलिए आपको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सोचा नहीं था कि कभी प्रधानमंत्री से बात हो पाएगी
कार्यक्रम में पीएम से बात करने के बाद बबिता गदगद हो गईं। बबिता ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। कभी प्रधानमंत्री से जीवन में बात हो सकेगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बताया कि वह पात्र गृहस्थी की कार्डधारक है। महीने में दो बार 15-15 किलो राशन मिल रहा है।
सबकी थाली में अन्न पहुंचा कर बंद की लूट : पीएम
लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में अन्न की लूट हुआ करती थी। हमारे डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली से सबकी थाली में अन्न पहुंचाकर लूट-खसोट को बंद कर दिया।
यह यूपी की नई पहचान बन रही है। हर क्षेत्र में सच्चाई से काम होने के कारण लोगों का विश्वास बढ़ा है। पीएम ने पांच अगस्त को इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताया। बताया कि इसी दिन कश्मीर में धारा 370 खत्म हुई, इसी दिन एक भारत नेक भारत की शुरूआत हुई। पांच अगस्त को ही राम मंदिर निर्माण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसी दिन ओलंपिक में युवाओं ने चालीस वर्षों बाद इतिहास रचा है। आज के ही दिन अन्न महोत्सव का शुभारंभ कर गरीबों की थाल में अन्न पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर अनर्गल प्रलाप का आरोप लगाया। उनका संबोधन काफी देर तक चलता रहा।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास व अन्न महोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत के कोटे के 15 लाभार्थियों को बैग में भरा राशन वितरित किया।
उन्होंने अन्न महोत्सव को सरकार का अच्छा कदम बताया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव महिला कल्याण वी हेकाली झिंमोमी, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ अतुल वत्स, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक राजेश गौतम समेत कई लोग मौजूद थे।