{"_id":"659461f00b80462db0013c9c","slug":"players-selected-in-kabaddi-team-will-go-to-jaunpur-to-play-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-7644-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कबड्डी में चयनित खिलाड़ी जौनपुर जाएंगे खेलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कबड्डी में चयनित खिलाड़ी जौनपुर जाएंगे खेलने
Wed, 03 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को एक दिवसीय पुरुष कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए जौनपुर जाएंगे।
केएनआईपीएसएस के मुख्य पर्यवेक्षक शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरुष कबड्डी के खिलाडि़यों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत का खेल है। इस खेल से खिलाड़ी एक-दूसरे से संघर्ष कर अपनी क्षमता को ही नहीं बल्कि शरीर को भी मजबूत बनाते हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में अनस आलम, रवि कुमार, अर्पित सिंह, यशराज, कफील, हर्ष मिश्र, सुमित अग्रहरि, आदर्श, अनुज मिश्र व सुमित का चयन हुआ है। ये सभी चयनित खिलाड़ी छह व सात जनवरी को जौनपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश पाल, राजकुमार सरोज, अरविंद कुमार चौरसिया, विक्रम सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष रामधर यादव, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, आर्या श्रीवास्तव, संजू मिश्र रामदेव, अवधेश मिश्र, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।