फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pitru Paksha from tomorrow, there will be no auspicious events for 15 days

Sultanpur News: पितृपक्ष कल से, 15 दिन नहीं होंगे मांगलिक आयोजन

Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha from tomorrow, there will be no auspicious events for 15 days
सुल्तानपुर। पितृपक्ष का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है। इस दौरान 15 दिनों तक मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाएगा। पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से पितरों की कृपा बरसती है।
विज्ञापन

पितृपक्ष का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन अमावस्या तक चलता है। पितृपक्ष की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसका समापन 21 सितंबर को होगा। यह अवधि पितरों को समर्पित मानी गई है। इस दौरान श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य रामकिशोर त्रिपाठी कहते हैं कि धार्मिक मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष में पूर्वज किसी न किसी रूप में अपने वंशजों के घर आते हैं। तिथि के अनुसार ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। यदि भूलवश किसी को अपने पितर की तिथि नहीं पता है तो वह अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृपक्ष में नहीं होंगे ये काम
पितृपक्ष के दौरान 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और नए सामानों की खरीद नहीं की जाती है। पितृपक्ष में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने के लिए गया धाम जाते हैं।


21 को होगा पितृ विसर्जन

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना चाहिए। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। मातृ नवमी का श्राद्ध 15 सितंबर को है। 21 सितंबर अमावस्या के दिन पितरों की विदाई की जाएगी। - बृजेशाचार्य महाराज, कथा प्रवाचक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed