{"_id":"6a3832649ca8951d5e07f919","slug":"physics-proved-tricky-biology-and-chemistry-brought-relief-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-158918-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भौतिकी ने उलझाया, जीवविज्ञान-रसायन ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भौतिकी ने उलझाया, जीवविज्ञान-रसायन ने दी राहत
Mon, 22 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के पीएमश्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नीट यूजी-2026 की परीक्षा रविवार को जिले के सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बार परीक्षा में पूछे गए सवालों ने अभ्यर्थियों को सीधे के बजाय घुमावदार तरीके से परखा। कई परीक्षार्थियों ने फिजिक्स को चुनौतीपूर्ण बताया जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री को आसान पाया।
एमबीबीएस और बीडीएस जैसे कोर्स में दाखिले का सपना लिए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक हुई। अभ्यार्थियों को केंद्र में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश करा दिया गया। कुल 3402 परीक्षार्थियों में 3173 ने परीक्षा दी, जबकि 229 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं थीं। अधिकतर संतुष्ट दिखे, लेकिन सवालों के अप्रत्याशित स्वरूप पर चर्चा जारी रही। अनुष्का अग्रहरि ने बताया कि पेपर उम्मीद के मुताबिक आसान था और सभी प्रश्न हल कर लिए। अभ्यर्थियों के बीच फिजिक्स के सवालों पर सबसे ज्यादा चर्चा रही। राम आशीष ने बताया कि फिजिक्स के संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। शिवांगी ने फिजिक्स को थोड़ी परेशानी भरा बताया। हालांकि, बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्नों को स्कोरिंग का मौका देने वाला माना गया। कुल मिलाकर, पेपर का स्तर संतुलित रहा, लेकिन घुमावदार सवालों ने गहरी समझ की आवश्यकता को उजागर किया।
विज्ञापन
इनसेट
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिले में नीट यूजी-2026 के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की हलचल तेज हो गई थी। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हर केंद्र पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
229 ने परीक्षा से कसा किनारा
बीते तीन मई को जिले के छह केंद्रों पर नीट की परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 3227 के सापेक्ष 3149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 78 अभ्यर्थी परीक्षा से किनारा कस लिया था। इस बार जिले में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 3402 हुई तो एक परीक्षा केंद्र भी बढ़ाया गया। इस बार 3402 के सापेक्ष 3173 ने परीक्षा दी और 229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया।