{"_id":"65a429f5c5b913acc302efbb","slug":"people-shivered-due-to-severe-cold-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-8307-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कड़ाके की ठंड से कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कड़ाके की ठंड से कांप उठे लोग
Mon, 15 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घुप कोहरे से दिन की शुरुआत हुई और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, हल्की धूप के बावजूद ठंड बढ़ती ही गई। रविवार को शहर से लेकर गांव तक शीतलहर का जबर्दस्त असर दिखा। दिन के तापमान में आई भारी गिरावट का असर शहर की सड़कों से लेकर बाजारों और रेलवे स्टेशन तक नजर आया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी शीतलहर जारी रहेगी।
शनिवार को ही ठंड तेज हो गई थी और तेज हवा भी चलने लगी थी। इस वजह से ठंड अचानक बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री था, वहीं रविवार को 13 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा हवा भी चलती रही।
रविवार को अवकाश होने के कारण लोग बहुत कम ही घरों से बाहर निकले। सड़कों और बाजारों में कमोबेश सन्नाटा सा पसरा रहा। सुबह करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटा, हल्की धूप भी निकली लेकिन इसका कोई असर जनजीवन पर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में मध्यम कोहरा और सामान्य गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। औसत तापमान आगे भी सामान्य से कम बने रहने की संभावना है।
रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखा अलाव
इतनी कड़ाके की ठंड के बावजूद रेलवे स्टेशन परिसर में कहीं भी अलाव नजर नहीं आया। ऐसे में जो यात्री प्लेटफॉर्म के बाहर परिसर में थे, वे गर्म कपड़ों के बावजूद थरथरा रहे थे। हालांकि कुछ युवक कागज जलाकर आग से खुद को सामान्य रखने का प्रयास कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर भी यात्री ठिठुरते नजर आए।