Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People are staying awake all night due to lack of electricity

Sultanpur News: बिजली न मिलने से रतजगा कर रहे लोग

Mon, 25 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
People are staying awake all night due to lack of electricity
 विवेकनगर मोहल्ले में फॉल्ट ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग 
सुल्तानपुर। गर्मी चरम पर पहुंचते ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। खासकर रात में पांच-पांच मिनट में हो रही ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बढ़ती खपत से बिजली की ओवरलोडिंग समस्या और गंभीर हो गई है। पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार ओवरलोडिंग से जवाब देने लगे हैं। लोड बढ़ते ही जर्जर तार जलकर गिर जा रहे हैं। इस वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रात के समय अधिक कटौती से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। दिन में कटौती से छोटे कारोबारियों और छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का करने का दावा किया जा रहा है। गर्मी में एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग बढ़ने के बीच अवैध कनेक्शनों से बिजली की ओवरलोडिंग और बढ़ गई है।


--------
इन जगहों पर ओवरलोड होने से बंद किया फीडर
ओवरलोड की समस्या सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। धनपतगंज उपकेंद्र से संचालित धनपतगंज नए व पुराने फीडर को ओवरलोड के चलते बंद करना पड़ा। कुड़वार का सरैयामाफी, कुड़वार टाउन, राजापुर,बहुबरा व भड़रा फीडर बंद किया गया। धम्मौर का बनकेपुर फीडर सुबह छह से आठ बजे तक बंद रहा। सरकौड़ा पावर हाउस से चलने वाले सभी फीडर दो घंटे बंद रहे। बल्दीराय का समरथपुर फीडर ब्रेकडाउन होने से लगभग चार घंटे बंद रहा। शहर के करौंदिया, चांदमारी के पास रात में एक बजे ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार प्यारेपट्टी, गल्लामंडी, लाला का पुरवा में केबल जाने से लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।



--------
शिकायतों पर भेजी जा रही है टीम
गर्मी में मांग बढ़ने से लोड बढ़ गया है। इससे बिजली कटौती हो रही है। विद्युत निगम की टीम 24 घंटे कार्य कर रही है। खराबी की शिकायतें मिलने पर टीम भेजी जा रही है।
-अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed