फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Parking lot was made on the side of the highway

Sultanpur News: हाईवे के किनारे को बना दिया पार्किंग स्थल

Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Parking lot was made on the side of the highway
अलीगंज कस्बे में सड़क के किनारे खड़े वाहन। संवाद
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से न जाने कितनी बार हादसे हुए और कितनों की जान गई लेकिन हालात जस के तस हैं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे का किनारा वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया है। मोटरसाइकिल और कार ही नहीं, भारी वाहन भी सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं। इसकी वजह से यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लखनऊ की तरफ अमहट चौराहा से सड़क के किनारे गाड़ियों के पार्किंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। दादूपर, हसनपुर गुमटी, लोधेपुर, हुसैनगंज, बंधुआकलां, सहाबागंज, इस्लामगंज, असरोगा, रवनियां, दाउदपुर और अलीगंज तक ऐसा नजारा देखा जा सकता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन



सर्विस रोड नहीं होने से बढ़ी दिक्कत
ग्रामीणों का कहना है कि लखनऊ-सुल्तानपुर फोरलेन जब से बना है उसी समय से आबादी वाली जगहों पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। बृजेश श्रीवास्तव, हैदर नकवी, पूर्व प्रधान मनियारपुर मीसम हुसैन, प्रधान सहाबागंज पवन यादव, हसनपुर के पूर्व प्रधान इंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण के एनएचएआई को सर्विस रोड बनाना था। सर्विस रोड नहीं बनने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed