{"_id":"68ae132a79096044c704082e","slug":"parking-at-railway-station-unsafe-contract-cancelled-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-139564-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग असुरक्षित, ठेका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग असुरक्षित, ठेका निरस्त
Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर के फ्री पार्किंग में खड़ी बाइकें
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। यहां पर करीब 150 से 200 बाइकें रोजाना खड़ी होती है। रेलवे ने बाइक व साइकिल पार्किंग स्टैंड ठेके को निरस्त कर दिया है। ऐसे में दैनिक यात्री, रेल कर्मी व परिजनों को छोड़ने जाने वाले लोगों के सामने अपनी बाइकों की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते में तीन बाइकें परिसर व आसपास से चोरी हो चुकी हैं।
एक माह से अधिक समय से फ्री पार्किंग का बैनर रेलवे की ओर से लगा दिया गया है। पार्किंग का टेंडर नहीं होने से लोग लावारिस हालत में अपनी बाइकें खड़ी कर ट्रेन से ड्यूटी करने जाते हैं। यहां से प्रतिदिन लोग लखनऊ, मुसाफिरखाना और निहालगढ़ व अन्य जगहों की यात्रा करते हैं। शहर समेत दूर-दराज से आने वाले लोग रेलवे के पार्किंग स्थल में अपनी बाइकें खड़ी कर चले जा रहे हैं। उन्हें हर समय आशंका बनी रहती है कि वापसी में उनकी बाइक मिलेगी भी या नहीं। दैनिक यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से पार्किंग स्थल को चलवाए जाने की मांग की है।
हमेशा वाहन चोरी होने की सताती है चिंता
दूबेपुर के लौहर पश्चिम निवासी कर्म सिंह बैंक कर्मचारी हैं। घर से रोजाना बाइक से रेलवे स्टेशन परिसर के पार्किंग में वाहन खड़ा कर ट्रेन से ड्यूटी पर चले जाते हैं। कहा कि बाइक के हमेशा चोरी होने का डर बना रहता है। मोनू मिश्र प्रतिदिन अपनी बाइक रेलवे के पार्किंग में खड़ी कर काम के सिलसिले में लखनऊ जाते हैं। बताया कि लावारिस हालत में बाइक छोड़कर जाना पड़ रहा है। यही हाल फरीदीपुर निवासी उबैद हाशमी का भी है। उबैद निहालगढ़ में सिंचाई विभाग में काम करते हैं। बताया कि कभी-कभी वापसी में जिस जगह गाड़ी खड़ी करते हैं, वहां नहीं, मिलती है। कुछ दूर पर बाइक दिखने पर राहत होती है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द होगा संचालन
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बाइक व साइकिल पार्किंग स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही पार्किंग का संचालन शुरू हो जाएगा।