फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pakhrauli won the trophy by 63 runs

Sultanpur News: 63 रन से पखरौली ने जीती ट्रॉफी

Fri, 12 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pakhrauli won the trophy by 63 runs
पखरौली मेेें आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - संवाद
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखरौली में चल रहे सात दिवसीय प्रीमियर लीग का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में हरीरामपुर को 63 रन से हराकर पखरौली ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पखरौली प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला पखरौली और हरीरामपुर के बीच खेला गया। पखरौली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरीरामपुर की टीम नौ ओवरों में 90 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


पखरौली की तरफ से सनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों पर 76 रनों का योगदान दिया और दो विकेट चटकाकर वह मैन ऑफ द मैच बने। पखरौली की टीम में शिवम शर्मा, शिवम पांडेय, रोहित वर्मा, सर्वेंद्र दुबे, सचिद्र दुबे व समीर तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शिवम शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed