{"_id":"6a231ee69f20aa6c39012af9","slug":"overloading-disrupts-power-supply-disrupts-three-feeders-leaving-65000-people-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-157789-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ओवरलोडिंग से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, तीन फीडर ठप, 65 हजार आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ओवरलोडिंग से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, तीन फीडर ठप, 65 हजार आबादी बेहाल
Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार में बिजली की लाइन सही करते कर्मी।-स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार रात चरमरा गई। ओवरलोडिंग और बार-बार आ रहे तकनीकी फॉल्ट आने से शहर के साउथ, बिरसिंहपुर और धम्मौर फीडर करीब चार घंटे तक बंद रहे। वहीं, गोमती विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से नौ घंटे बिजली गुल रही। बिजली संकट से 65 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई और लोगों को रात में जागकर समय बिताना पड़ा।
बिजली विभाग के अनुसार, रात करीब 10 बजे साउथ, बिरसिंहपुर और धम्मौर फीडर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद करीब एक घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा फॉल्ट आने से तीनों फीडर फिर बंद हो गए। लगातार प्रयास के बाद इंजीनियरों की टीम ने रात करीब दो बजे आपूर्ति पूरी तरह बहाल की। इस दौरान लगभग 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। उमसभरी गर्मी के चलते लोग घरों से निकलकर छतों और खुले स्थानों पर टहलते नजर आए।
उधर, नगर से सटे निजामपट्टी गांव स्थित गोमती विहार कॉलोनी में रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 हजार की आबादी वाली कॉलोनी में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फॉल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि बढ़े हुए लोड के कारण कुछ स्थानों पर फॉल्ट की समस्या आई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।
रात भर लो वोल्टेज से जूझे लोग
दूबेपुर। टीपीनगर उपकेंद्र के गभड़िया फीडर से जुड़े पल्टू का पुरवा में ओवरलोड के चलते देर रात बंच केबल जल गया। इससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या पैदा हो गई। शिकायत के बाद विभाग ने शुक्रवार शाम करीब 150 मीटर लंबा नया बंच केबल शर्किट तैयार कराया। शाम छह बजे तक कार्य पूरा होने पर पल्टू का पुरवा और आदर्शनगर क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य हो गई।