{"_id":"6a7389717372c5bffc089f4b","slug":"out-of-control-truck-rams-into-purvanchal-expressway-toll-booth-toll-worker-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162107-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू ट्रक ने तोड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का टोल बूथ, टोलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू ट्रक ने तोड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का टोल बूथ, टोलकर्मी घायल
Thu, 06 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से टूटा पोल। स्रोत-यूपीडा
कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित मुजेश टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टोल बूथ से जा टकराया। हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टोल बूथ, बूम बैरियर और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बूथ की नींव तक उखड़ गई। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
टोल प्लाजा कर्मियों के अनुसार मंगलवार रात करीब 7:35 बजे एक ट्रक लिंक रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ा। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे लेन संख्या-तीन की ओर बढ़ गया। कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास करते हुए बूम बैरियर बंद कर दिया, लेकिन ट्रक चालक ने बैरियर तोड़ते हुए टोल बूथ में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के समय बूथ में ड्यूटी कर रहे टोल कर्मी नीरज शुक्ल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय आसपास के बूथों में मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। कूरेभार पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। टोल प्लाजा प्रबंधक राहुल यादव ने बताया कि घायल कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में भर्ती कराया गया है। हादसे में टोल प्लाजा की सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
टोल कर्मचारियों का आरोप है कि दुर्घटना के समय चालक नशे की हालत में था। कूरेभार थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा प्रबंधक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।