{"_id":"680fc6cfbf84d962c30b553c","slug":"order-given-to-investigate-the-role-of-two-videos-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-131641-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो वीडीओ की भूमिका की जांच का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो वीडीओ की भूमिका की जांच का दिया आदेश
Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जीवाड़ा कर परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने के मामले में सीजेएम नवनीत सिंह ने अमेठी जिले के दो ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की भूमिका की जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई नौ मई को होगी।
अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के सरायखेमा गांव निवासी रवि शंकर शुक्ल ने गांव के विजय शंकर शुक्ल, कमलेश कुमारी, सतीश शुक्ल, आशीष शुक्ल, पीपरपुर थाने के बालीपुर डुहिया निवासी तारकेश्वर तिवारी, भेटुआ ब्लॉक के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी संदीप सोनकर और अमेठी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है।
अर्जी में रवि शंकर ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार रजिस्टर में पैसे के प्रभाव में आकर मनमानी तरीके से ग्राम विकास अधिकारी संदीप सोनकर व मुकेश कुमार ने आशीष शुक्ल, सतीश शुक्ल और आशीष शुक्ल की पत्नी अर्चना शुक्ला का नाम दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मकान पर कब्जे के लिए हुए विवाद में बीते 12 मार्च को आरोपियों ने रवि शंकर को मारपीट कर चोटें पहुंचाई थी। सीजेएम ने मुंशीगंज एसओ को आदेश दिया है कि वे वीडीओ संदीप सोनकर व मुकेश कुमार के बारे में संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से जानकारी कर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करें।