फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Operation of Shankargarh and Caught Power Substation started

शंकरगढ़ व पकड़ी विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू

Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of Shankargarh and Caught Power Substation started
शंकरगढ़ व पकड़ी विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू
विज्ञापन

करीब 75 हजार आबादी को मिली राहत
फोटो संख्या-45
माई सिटी रिपोर्टर
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण के दो उपकेंद्रों का संचालन शुक्रवार को शुरू हो गया। दो उपकेंद्रों का संचालन शुरू होने से इससे जुड़ी करीब 75 हजार आबादी को सहूलियत मिल गई। अभी तक इन क्षेत्रों को दूसरे उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति मिलती रही है।

धनपतगंज विकास खंड क्षेत्र के शंकरगढ़ व दूबेपुर के पकड़ी में बनकर तैयार 33/11केवी उपकेंद्र का उद्धाटन विधायक सूर्यभान सिंह ने किया। शंकरगढ़ उपकेंद्र का उद्घाटन करते हुए विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि सूबे की योगी सरकार विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नए उपकेंद्र से इस क्षेत्र के करीब 50 गांवों को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए गंभीर है। इसके बाद विधायक ने दूबेपुर के पकड़ी विद्युत उपकेंद्र को जनता को समर्पित किया। कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बुुनियादी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। अधिशाषी अभियंता द्वितीय अर्जुन राम ने उपकेंद्र से जुड़ने वाले गांवों के बारे में जानकारी दी। बताया कि उपकेंद्र पर छह फीडर बनाए गए हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने का उन्होंने वादा किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कृपाशंकर, डॉ.बलराम मिश्र, विजय सिंह रघुवंशी, विनय सिंह समेत विद्युत वितरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed