Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Only emergency service in district hospital

इमरजेंसी को छोड़ जिला अस्पताल की ओपीडी व पैथालॉजी सेवाएं बंद

Sat, 21 Mar 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Only emergency service in district hospital
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी और पैथालॉजी सेंटर पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चौक घंटा घर प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मियों को अस्पताल में तैनात किया गया है। जिला अस्पताल में सभी वार्डों के साथ ही परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह सीएमएस डॉ. वीबी सिंह के आदेश पर अस्पताल में ओपीडी और पैथालॉजी सेंटर पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बाद सीएमएस ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल के सभी वार्डों के साथ ही परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। जिला अस्पताल में लगे माइक से सीएमएस ने अनाउंस किया कि जिस भी वार्ड में मरीज भर्ती हैं उनके साथ मात्र एक तीमारदार ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अस्पताल में लोगों की भीड़ कम होगी। सीएमएस ने बताया कि शनिवार और रविवार को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में चौक घंटा घर प्रभारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में आठ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
जिले के दोस्तपुर क्षेत्र के नई बाजार निवासी युवती मुंबई से शुक्रवार की रात पहुंची थी। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी जांच की। जांच में उसमें कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के अहिरी फिरोजपुर निवासी तीन दिन पूर्व बंगलुरु से घर पहुंचा था। सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर रविवार को उसकी जांच की गई। जांच में एहतियात के तौर पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एक अन्य घटना में नागपुर में रहकर पढ़ाई करने वाला युवक शुक्रवार को घर पहुंचा था। शनिवार को जिला अस्पताल में उसकी जांच की गई। तीनों मामले निगेटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी पर ओपीडी शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवा ही चालू रखी गई है। शनिवार को तीन लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है।

तीनों केस निगेटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद कर दी गई है। रविवार को जनता कर्फ्यू में भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed