{"_id":"60e48d988ebc3ec2025c71a8","slug":"only-3-lakh-67-thousand-people-vaccinated-yet-sultanpur-news-lko585760711","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 3.67 लाख लोगों को ही लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 3.67 लाख लोगों को ही लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में अब तक तीन लाख 67 हजार 54 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें से तीन लाख दो हजार 356 लोगों ने पहली डोज लगवाई है, जबकि मात्र 64 हजार 698 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
जिले में वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक जुलाई से दिसंबर 2021 तक जिले में कलस्टर अभियान चलाकर 18 से 45 साल के 10,18,304 व 45 वर्ष से ऊपर के 5,25,721 लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
हालांकि जिस रफ्तार से टीकाकरण जिले में किया जा रहा है, उससे एक वर्ष में भी सभी का टीकाकरण हो पाना संभव नहीं लग रहा है।
दिसंबर तक जिलेवासियों को लग जाएगा टीका : डीआईओ
सुल्तानपुर। स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. एएन राय ने बताया कि अभी तक जिले में तीन लाख 67 हजार 54 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में प्रतिदिन अलग-अलग सेंटरों पर टीकाकरण किया जा रहा है। दिसंबर माह तक जिले में सभी का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने उमड़े लोग
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से लेकर सभी उम्र के लोग पहुंचे थे। बूथ नंबर दो पर पंजीयन कराने के लिए इतनी भीड़ थी कि लोग एक दूसरे से सटे दिखे।
टीका लगवाने पहुंची अमरावती ने बताया कि आज उन्होंने दूसरी डोज लगवाई है। शहर के लक्ष्मणपुर की रहने वाली संध्या ने बताया कि उन्होंने आज पहली डोज ली है। दोनों महिलाओं ने कहा कि सभी को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए।