फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one arrest with pistal

विदेशी पिस्टल के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
one arrest with pistal
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। हालापुर बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार को बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने जौनपुर जिले से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक इंग्लिश पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी पुलिस चौकी इंचार्ज उमाकांत शुक्ल और बरौंसा पुलिस चौकी इंचार्ज आनंद प्रकाश श्रीवास्तव बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में लॉकडाउन में लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे थे। इस बीच उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के हालापुर बॉर्डर के पास स्थित पंचायत भवन में दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही एसआई उमाकांत और एसआई आनंद प्रकाश श्रीवास्तव पुलिस की दो टीमें बनाकर पंचायत भवन के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान एक युवक की पहचान गप्पू सिंह उर्फ विक्रांत सिंह निवासी भुसौड़ी थाना सरपतहा जिला जौनपुर और दूसरे की पहचान आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर निवासी बथुआ थाना भीटी जिला अंबेडकर नगर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान गप्पू सिंह के पास से .32 बोर की इंग्लिश पिस्टल व कारतूस बरामद की गई। एसआई उमाकांत शुक्ल ने बताया कि गप्पू सिंह पर जौनपुर जिले की पुलिस ने इनाम घोषित किया है। उस पर सरपतहा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का केस दर्ज है। एसआई की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed