फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Olive rain, damage to pulses and oilseeds crops

बारिश के साथ ओले पड़े, बरसात से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी

Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Olive rain, damage to pulses and oilseeds crops
सुल्तानपुर। मौसम के अचानक करवट बदलने से शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान ओले पड़ने से दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है जबकि बरसात से गेहूं की फसल को फायदा है।
विज्ञापन

बारिश से बचाव के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 5.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने से दिन में ठंड गायब हो गई थी। केवल रात और सुबह-शाम की ठंड हो रही थी। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मौसम के बदले मिजाज से सुबह के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से रबी की मुख्य फसल गेहूं को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में ओला गिरने से दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। इन फसलों के प्रभावित होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कें कीचड़य़ुक्त हो गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बेमौसम हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड में इजाफा हो गया है।
शाम के समय फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 5.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed