{"_id":"6920b61ac9bc685ced0f2a6a","slug":"objection-of-police-station-incharge-not-presented-in-mp-sanjay-singhs-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-144912-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के केस में नहीं पेश हुई थाना प्रभारी की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के केस में नहीं पेश हुई थाना प्रभारी की आपत्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की जा सकी।
पिछली पेशी पर अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर हुए थाना प्रभारी को अदालत ने आपत्ति पेश करने का अवसर दिया था। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने एसआई को आपत्ति पेश करने के लिए छह दिसंबर की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए दरोगा मुकेश कुमार को बार-बार बुलाया जा रहा था। वर्तमान में थाना प्रभारी कमरौली के रूप में तैनात मुकेश पटेल पिछली तारीख पर अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर हुए, जिन्हें अदालत ने आपत्ति पेश करने का मौका दिया था। फिलहाल, वे अपनी आपत्ति नहीं पेश कर सके हैं।