फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now government lawyer applicants will go through the interview process

Sultanpur News: इस बार साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे सरकारी वकील के आवेदक

Wed, 04 Jan 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now government lawyer applicants will go through the interview process
सुल्तानपुर। अदालतों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए आवेदन करने वाले वकीलों को इस बार साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। डीजीसी क्रिमिनल समेत 10 पदों के लिए करीब दो सौ वकीलों ने आवेदन करके अपनी दावेदारी पेश की है। जिला जज जय प्रकाश पांडेय के निर्देश पर बनाई गई तीन न्यायाधीशों की कमेटी आवेदकों का साक्षात्कार लेगी। बुधवार को डीजीसी क्रिमिनल के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का कमेटी ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों जिले के आठ सरकारी वकीलों को पद से हटा दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सरकारी वकीलों के लिए आवेदन मांगा था। डीजीसी क्रिमिनल के एक पद, एडीजीसी क्रिमिनल के दो पद, एडीजीसी राजस्व के एक पद, नामिका अधिवक्ता फौजदारी के तीन पद व नामिका अधिवक्ता सिविल के तीन पदों के लिए करीब दो सौ वकीलों ने आवेदन पत्र जमा किया है। डीएम ने जिला जज से आवेदन पर राय मांगी है।
विज्ञापन

जिला जज को वरीयता क्रम में एक पद पर तीन वकीलों के नाम पर राय भेजनी है। इसमें वकीलों के बारे में उनके विधिक ज्ञान, आचरण, व्यवहार, सत्यनिष्ठा, उपयुक्तता व गुणवत्ता पर राय देनी है। इसके लिए जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने तीन न्यायाधीशों की कमेटी गठित की है। कमेटी में एडीजे प्रथम इंतेखाब आलम, एडीजे अगस्त कुमार तिवारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक सिन्हा शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने इस बार सभी आवेदकों का साक्षात्कार लेने का निर्णय लिया है। बुधवार को पहले दिन कमेटी ने डीजीसी क्रिमिनल के लिए आवेदन करने वाले वकीलों का साक्षात्कार लिया है। बृहस्पतिवार को एडीजीसी क्रिमिनल के लिए, शुक्रवार को एडीजीसी राजस्व के लिए, शनिवार को नामिका अधिवक्ता फौजदारी के लिए और सोमवार को नामिका अधिवक्ता सिविल के लिए कमेटी आवेदकों का साक्षात्कार लेगी। सोमवार को ही कमेटी अपनी रिपोर्ट जिला जज को सौंप देगी।

सरकारी वकीलों के लिए आवेदन करने पर अभी तक जिला जज कमेटी बनाकर अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों से रिपोर्ट लेते थे। जजों की रिपोर्ट मिलने पर जिला जज अपनी राय डीएम के पास भेज देते थे। पहली बार सरकारी वकील के लिए आवेदकों करने वालों का साक्षात्कार लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed