{"_id":"665f696084a0ad4c980f4397","slug":"nota-overshadowed-six-candidates-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114268-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा
Wed, 05 Jun 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव के नौ प्रत्याशियों में से छह पर तो नोटा ही भारी पड़ गया। 8,513 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी ओर से इस्तेमाल किया गया नोटा का आंकड़ा दो निर्दल व चार पार्टियों के प्रत्याशियों को मिले मतों से अधिक रहा। नोटा के बाद सर्वाधिक मत अपना देश पार्टी के अब्दुल माबूद को मिले। उन्हें कुल 4,297 मत हासिल हुए।
मंगलवार देर शाम नतीजे घोषित हुए। कुल 8,513 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नही किया। इसके बाद अपना देश पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल माबूद को 4,297 मत, निर्दल प्रत्याशी मो. आसिफ को 3,387 मत, निर्दल प्रत्याशी उदयराज वर्मा को 2,909 मत, आजाद पार्टी के प्रत्याशी गिरीश लाल को 2,311 मत, मोेस्ट बैकवर्ड क्लासेज आफ इंडिया के प्रत्याशी डॉ. शिव शंकर इंडियन को 2,090 मत व सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश को 1,369 मतों से संतोष करना पड़ा।
2019 के चुनाव में नोटा को मिले थे 9,770 मत
2019 के लोकसभा चुनाव में 15 उम्मीदवारों में से 10 प्रत्याशी नोटा नहीं पार कर सके थे। उस चुनाव में नोटा पांचवें स्थान पर था। चुनाव में नोटा को 9,770 मत मिले थे। इस बार के चुनाव में नोटा को 8,513 मत मिले हैं।