{"_id":"60e710f48ebc3e9eac031173","slug":"not-everyone-can-be-included-in-cabinet-list-menka-sultanpur-news-lko586001614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता : मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता : मेनका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने स्वयं को व अपने पुत्र पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को शामिल नहीं किए जाने पर प्रधानमंत्री का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसदों की अधिक संख्या होने की वजह से प्रधानमंत्री के सामने भी धर्म संकट है।
प्रधानमंत्री के कदम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता है। अपने दौरे के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।
बृहस्पतिवार को सुबह अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जिला अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से डीआरडीओ की ओर से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विधायक सूर्यभान सिंह ने भी प्लांट स्थापना पर पीएम की सराहना की। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता 960 लीटर प्रति मिनट है। महिला व पुरुष अस्पताल के 150 मरीजों को इससे एक साथ ऑक्सीजन मिल सकेगी।
सांसद ने चिकित्सकों व स्टाफ की सराहना की। इसके बाद सांसद ने विकास भवन में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। 41 केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने शहर के फोरलेन का निर्माण 30 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया।
पेड़ों के कटाई से नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार महुआ व नीम के पौधे लगाने का संकल्प लिया। पालिका को किराया न बढ़ाकर दुकानदारों को छह माह की राहत देने, अवैध आरा मशीनों को बंद कराने व आवास व शौचालय में हुई गड़बड़ी की जांच कराने का भी निर्देश दिया।
वन विभाग को 200 वन क्षेत्र विकसित करने व प्रधानों के माध्यम से गांवों की खाली भूमि पर 500 पेड़ लगवाने की सलाह दी। सांसद ने निराश्रित, दिव्यांग व वृद्घावस्था पेंशन के लिए गांवों में कैंप लगवाने का भी निर्देश दिया। कोरोना काल में स्कूलों की ओर से जबरन फीस वसूली को रोकने का निर्देश संबंधित को दिया। मनरेगा से तालाबों की खुदाई पर असंतोष जताया।
सांसद ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ अतुल वत्स समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के निर्वाचित होने पर जिला पंचायत सदस्यों को धन्यवाद दिया। बैठक के बाद सांसद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।