{"_id":"65ac13c39390fcfa180330e8","slug":"no-respite-from-severe-cold-for-three-days-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-8637-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कड़ाके की सर्दी से तीन दिन तक राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कड़ाके की सर्दी से तीन दिन तक राहत नहीं
Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर में शनिवार को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। -संवाद
सुल्तानपुर। रात में ठंड अधिक होती है तो लोग रजाई में नींद लेते हैं लेकिन जब दिन भी रात जितना ही सर्द हो जाए तो सोचिए जनजीवन पर कैसा असर होगा। शनिवार को जिले के लोगों को दिन में भी लगभग रात जितनी ही सर्दी महसूस हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज तीन डिग्री का ही फासला रह गया जिससे लोग दिन में भी कांपते दिखे।
कड़कड़ाती ठंड पड़ते हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत रहा है किंतु रात और दिन के तापमान में सात से आठ डिग्री का अंतर बना हुआ था। किंतु शनिवार को यह फासला बेहद कम हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 9.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। यानि दिन में और रात में सर्दी में कोई खास फर्क नहीं रह गया।
दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। इस वजह से पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में रहे। साथ ही इस मौसम का असर सेहत पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उधर, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. सीताराम मिश्र कहते हैं कि पश्चिमी उत्तरी हवा चल रही है। इसलिए अभी ठंड 24 जनवरी तक इसी तरह रहने के आसार हैं।