{"_id":"5762d5ad4f1c1b144311bff5","slug":"no-power-since-4-days-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से बिजली गुल करौंदियावासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से बिजली गुल करौंदियावासियों का प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
डाकखाना उपकेंद्र हुआ ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भट्ठा गली मोहल्ले के पास मेन लाइन का केबल कटने से चार दिनों से ठप आपूर्ति के विरोध में बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर पड़े। करौंदिया ओवरब्रिज पर मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी वितरण खंड पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी समेत वितरण खंड के सभी इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया करके फॉल्ट खोजने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
चार दिनों से शहर के करौंदिया के कुछ हिस्सों एवं भट्ठा गली की आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोग बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर पड़े। मोहल्ले के लोगों ने दोपहर बाद से करौंदिया ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। ब्रिज पर प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले के लोगों का कहना है कि चार दिन से ठप आपूर्ति शुरू करने में वितरण खंड लापरवाही बरत रहा है। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर रतिभान, सीओ सिटी नवीन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एक्सईएन प्रथम राजीव वर्मा, एसडीओ आयुष सिंह व जेई जियालाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन कारियों को समझाने एवं वितरण खंड के लोग फॉल्ट खोजने में लग गए। शाम को फॉल्ट मिलने के बाद प्रदर्शनकारी ब्रिज से हटे।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब ढाई बजे से शाम तक चले प्रदर्शन से ब्रिज के दोनों ओर जाम लग गया। कुछ लोगों को रास्ता बदलकर आना पड़ा। देर शाम यातायात सामान्य हो सका। जेई जियालाल ने बताया कि फॉल्ट मिल गया है। रात तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी।