{"_id":"693476b8bdb0cdd72e0da63e","slug":"no-objection-from-so-in-rajya-sabha-mps-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-145819-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के मामले में नहीं आई एसओ की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के मामले में नहीं आई एसओ की आपत्ति
Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में शनिवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में मौजूदा कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की जा सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने एसआई को आपत्ति पेश करने के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
जल निगम के इंजीनियर हत्याकांड में 19 को होगी गवाही
सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में शनिवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत में साक्षी संतोष द्विवेदी गैर हाजिर रहे। इस वजह से साक्ष्य की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट ने गवाह को 19 दिसंबर के लिए तलब किया है। विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। तत्कालीन सीओ प्रशांत सिंह व एसपी के पीआरओ अरुण कुमार द्विवेदी को तलब किया गया था।