फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NIPUN Exam: Preparations in full swing, bundles of question papers are being sent

निपुण परीक्षा : तैयारियां तेज, भेजे जा रहे प्रश्नपत्रों के बंडल

Sat, 23 Nov 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
NIPUN Exam: Preparations in full swing, bundles of question papers are being sent
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में होने वाले निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नैट) की तैयारियां चल रही हैं। यह परीक्षा 25 व 26 नवंबर को होंगी। डायट में तैयार ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट और प्रश्नपत्रों के बंडल सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं। इधर, स्कूलों में शिक्षक बच्चों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद ओएमआर शीट दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। जिले में 2064 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में 2,34,065 बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा एक से पांच तक 1,67,005 व छह से आठ तक 67,060 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा होगी, और दूसरे दिन चार से आठ तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद शिक्षक परख एप के माध्यम से ओएमआर शीट को स्कैन कर अपलोड करेंगे। अभी प्रश्नपत्र ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रखे जाएंगे। परीक्षा के एक दिन पहले स्कूलों में भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा के 15 मिनट पहले खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैट की तैयारियां पूरी
नैट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की पारदर्शिता शुचिता के साथ कोई खिलवाड़ न हो। प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट भरने के तरीके बच्चों को सिखाए जा रहे हैं। - उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed