{"_id":"6a57d0e466c11bec1101926f","slug":"nine-grenadiers-defeated-sports-hostel-amethi-in-handball-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160595-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हैंडबॉल में नाइन ग्रेनेडियर ने स्पोर्ट्स हॉस्टल अमेठी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हैंडबॉल में नाइन ग्रेनेडियर ने स्पोर्ट्स हॉस्टल अमेठी को हराया
Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को देर शाम हैंडबॉल का मैत्री मैच खेला गया। इसमें नाइन ग्रेनेडियर सेना की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल अमेठी को हराकर खिताब अपने नाम किया। नाइन ग्रेनेडियर ने फाइनल मुकाबले में 25-12 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
पहला मैच स्टेडियम सुल्तानपुर और नाइन ग्रेनेडियर सेना के बीच हुआ। इस मैच में ग्रेनेडियर ने 12-8 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा और फाइनल मैच अमेठी हॉस्टल और नाइन ग्रेनेडियर के बीच खेला गया। नाइन ग्रेनेडियर की ओर से जोगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, भोपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अमेठी हॉस्टल के आकाश यादव, अबु अनाम, शिवांश सिंह और पुष्पेंद्र ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। स्टेडियम सुल्तानपुर के शिवा, कमलेश दुबे, विनय गौड़, विजय सेन और वैभव सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया। मैच में सुमित गौड़, कामरान, श्वेता दुबे और साक्षी गौतम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैच के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, नायब सूबेदार अंकित सिंह, विक्रम सिंह और मुनेंद्र मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया की मौजूदगी में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।