{"_id":"6a1ab0c21b13bbd0fb00a29e","slug":"neighboring-family-beat-young-woman-in-middle-of-road-in-sultanpur-dragging-her-by-her-hair-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा, बाल पकड़कर खींचे; फिर थप्पड़ों की बरसात कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा, बाल पकड़कर खींचे; फिर थप्पड़ों की बरसात कर दी
Sat, 30 May 2026 03:14 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 03:14 PM IST
सार
सुल्तानपुर में पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को जमकर पीटा। उसके बाल पकड़कर खींचे। फिर थप्पड़ों की बरसात की। वारदात किसी ने कैमरे में कैद कर ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी में सुल्तानपुर में युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मामूली विवाद में पड़ोसी गोपीचंद्र यादव और उसके परिवार ने युवती को जमकर पीटा। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सीताकुंड मोहल्ले में लिटिल चैंप्स स्कूल के पास की है। मोहल्ले में किराये पर रहने वाले गोपीचंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवती की पिटाई की। इससे आसपास तनाव का माहौल हो गया।
विज्ञापन
किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। मामला सामने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन