{"_id":"67953d21d1fe5fab68052657","slug":"nandini-nagar-defeated-shiv-savitri-pg-college-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126252-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नंदिनी नगर ने शिव सावित्री पीजी काॅलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नंदिनी नगर ने शिव सावित्री पीजी काॅलेज को हराया
Sun, 26 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को नंदिनी नगर, महाविद्यालय ने शिव सावित्री पीजी काॅलेज, अयोध्या को 102 रनों से मात दी। जबकि नरेंद्र देव पीजी कॉलेज, बभनान टीम की अनुपस्थिति की वजह से केएनआई को वॉक ओवर दिया गया।
अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान के स्टेडियम में 24 से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने किया। शुक्रवार को उद्घाटन प्रतियोगिता का प्रथम मैच गनपत सहाय पीजी कॉलेज एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस के मध्य खेला गया। इसमें गनपत सहाय पीजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 80 रनों का लक्ष्य रखा।
इसके जवाब में अवध विवि कैंपस टीम ने मात्र 08 ओवरों में 04 विकेट के नुकसान पर विजय प्राप्त कर ली। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हिमांशु शेखर सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह, क्रीड़ा उपसचिव डॉ. अनुराग पांडेय, प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट.
27 को खेला जाएगा मैच
सोमवार को पहली पाली में केएनआई सुल्तानपुर व बाबा बरूआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम अंबेडकरनगर के मध्य मैच होगा। दूसरा मैच किसान पीजी कॉलेज व साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या के मध्य दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।