{"_id":"63cadb90ffce9315677af701","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-60532-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर चौक पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के बेलवारी गांव निवासी विकास सिंह (28) और आशुतोष सिंह (30) शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। मोतिगरपुर चौक के पास एक तेज रफ्तारट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल विकास और आशुतोष को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने विकास सिंह को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार विकास का बायां पैर कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों पर में गंभीर चोटें आई थीं।